दैनिक समसामयिकी
20 February 2017(Monday)
1. शेख हसीना अप्रैल में आ सकती हैं भारत दौरे पर
• बांग्लादेश के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा है कि प्रधानमंत्री शेख हसीना का भारत दौरा अप्रैल में हो सकता है। इस दौरान तीस्ता जल बंटवारा और पद्मा सेतु पर र्चचा होने की उम्मीद है। नई दिल्ली ने पिछले हफ्ते घोषणा की थी कि विदेश सचिव एस. जयशंकर 23-24 फरवरी को ढाका का दौरा कर सकते हैं और वह हसीना का दौरा और अन्य संबंधित पहलुओं पर र्चचा करेंगे।
• बांग्लादेशी प्रधानमंत्री के एक शीर्ष सहयोगी ने बताया, इसलिए दोनों देश कई मसौदे तैयार कर रहे हैं। हम पहले की तुलना में हर क्षेत्र में ज्यादा नजदीक हुए हैं। अधिकारी ने कहा, वह अप्रैल में दौरा करेंगी। उन्होंने कहा कि अगला हफ्ता 26 मार्च को बांग्लादेश स्वतंत्रता दिवस और अन्य सरकारी कार्यक्र मों के कारण व्यस्त रहेगा।
• बांग्लादेश की प्रधानमंत्री का बहुप्रतीक्षित दौरा पिछले वर्ष दिसम्बर में होना था जिस दौरान वह अपने भारतीय समकक्ष नरेन्द्र मोदी से कई द्विपक्षीय मुद्दों पर र्चचा करने वाली थीं लेकिन योजना स्थगित हो गई।
• बांग्लादेश के अधिकारियों ने जनवरी में संकेत दिए थे कि र्वल्ड इकोनॉमिक फोरम के कारण उनके दौरे में विलंब हो सकता है।
2. अंसारी रवांडा, युगांडा की यात्रा पर रवाना
• उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी रवांडा और युगांडा की पांच दिवसीय यात्रा पर रविवार को रवाना हो गए। यहां वे इन दोनों पूर्वी अफ्रीकी देशों के नेतृत्व के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे, साथ ही वहां कई कार्यक्र मों में हिस्सा लेंगे। भारत से रवांडा के लिए यह पहली शीर्ष स्तरीय यात्रा है।
• एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उपराष्ट्रपति इन दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों के निमंत्रण पर वहां की यात्रा पर जा रहे हैं। अंसारी के इन दोनों देशों की यात्रा का मकसद उप सहारा अफ्रीकी क्षेत्र में भारत के कूटनीतिक दखल का विस्तार करना है।
• रवांडा के बाद अंसारी 21 फरवरी को युगांडा पहुंचेंगे। 1997 के बाद भारत से उगांडा जाने वाला यह पहला शीर्ष स्तरीय द्विपक्षीय शिष्टमंडल होगा। उपराष्ट्रपति के साथ उनकी पत्नी सलमा अंसारी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री विजय सांपला, सांसद कणिमोई, रणविजय सिंह, रानी नारा और पीके बीजू के अलावा अन्य वरिष्ठ अधिकारी इन दोनों देशों की यात्रा पर गए हैं।
• रवांडा में अंसारी किगाली में सामूहिक नरसंहार स्मारक में श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और भारतीय समुदाय के लोगों से बातचीत करेंगे और रवांडा के प्रधानमंत्री द्वारा आयोजित भोज में शामिल होंगे।
• अंसारी की रवांडा यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब कुछ ही समय पहले वहां के राष्ट्रपति पॉल कागमे जनवरी में वाब्रेंट गुजरात समिट में हिस्सा लेने आए थे। विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, भारत-रवांडा संबंध सौहार्द, आपसी समझ, महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर सहयोग, द्विपक्षीय कारोबार एवं निवेश में वृद्धि, लोगों के बीच वृहद सम्पर्क और एक दूसरे के प्रति गहरे सम्मान की भावना से प्रेरित है।
• रवांडा में उपराष्ट्रपति भारत-रवांडा नवोन्मेष विकास कार्यक्र म की शुरुआत करेंगे। इसके तहत वहां भारत का सस्ते नवोन्मेष पर आधारित टेक्नोलाजी एक्सपो होगा। रवांडा के प्रधानमंत्री के साथ उपराष्ट्रपति वहां भारत-रवांडा कारोबारी मंच को संबोधित करेंगे। अधिकारी ने बताया कि 21-23 फरवरी तक युगांडा की यात्रा के दौरान उपराष्ट्रपति वहां अपने समकक्ष और उगांडा के राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे।
• कंपाला में उपराष्ट्रपति भारतीय समुदाय के साथ बातचीत करेंगे। उन्होंने कहा कि भारत और उगांडा के रिश्ते ऐतिहासिक संबंधों, आर्थिक एवं कारोबारी संबंधों तथा अहम द्विपक्षीय एवं अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर आधारित हैं। उन्होंने कहा, उपराष्ट्रपति की यात्रा से दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंध और गहरे एवं व्यापक होंगे।
3. अमेरिका ने साउथ चाइना सी में पैट्रोलिंग के लिए भेजा एयरक्राफ्ट कैरियर शिप्स का बेड़ा
• साउथ चाइना सी को लेकर अमेरिका-चीन के बीच विवाद बढ़ सकता है। अमेरिका ने साउथ चाइना सी में पैट्रोलिंग के लिए एयरक्राफ्ट कैरियर शिप्स का बेड़ा भेजा है। इससे पहले बुधवार को चीन ने साउथ चाइना सी में अपनी सोवेरीनटी (संप्रभुता) बरकरार रखने को लेकर यूएस को वॉर्निंग दी थी।- अमेरिका ने शनिवार को निमित्ज क्लास के एयरक्राफ्ट कैरियर USS कार्ल विन्सन समेत शिप्स के बेड़े को साउथ चाइना सी में रवाना कर दिया।
• US ने पूरी तैयारी के साथ भेजा बेड़ा
• अमेरिका ने साउथ चाइना सी में पूरी तैयारी के साथ शिप्स का बेड़ा भेजा है।
• विन्सन शिप के अलावा बेड़े में मिसाइल डेस्ट्रॉयर यूएसएस वेन ई मेयर और कैरियर एयर विंग-2 भेजा गया है।
• कैरियर एयर विंग-2 में कॉम्बैट हैलिकॉप्टर स्क्वॉड्रन, ब्लू हॉक्स हैलिकॉप्टर्स और बाउंटी हंटर्स जैसे स्ट्राइक फाइटर्स शामिल हैं।
• ट्रम्प एडमिनिस्ट्रेशन ने साउथ चाइना सी पर दिखाई तल्खी
• डोनाल्ड ट्रम्प के प्रेसिडेंट बनने के बाद से साउथ चाइना सी को लेकर अमेरिका के रुख में तल्खी आई है।
• व्हाइट हाउस के प्रेस सेक्रेटरी शॉन स्पाइसर ने कहा था, "साउथ चाइना सी में जो आइलैंड्स हैं, उन पर पूरी दुनिया का हक है। केवल चीन उन पर धौंस नहीं जमा सकता।"
• "साउथ चाइना सी पर पूरी दुनिया का हक है। इस मुद्दे पर हम केवल अमेरिकी ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय हितों की भी रक्षा करेंगे।"
• "सच तो ये है कि साउथ चाइना सी के आइलैंड्स चीन नहीं, बल्कि इंटरनेशनल वाटर का हिस्सा हैं। हम भरोसा दिलाते हैं कि अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को किसी एक देश के कब्जे में रहने नहीं दिया जाएगा।"
• इस पर चीन की विदेश मंत्रालय की स्पोक्सपर्सन हुआ चुनयिंग ने कहा, "साउथ चाइना सी में अमेरिका पार्टी नहीं है। उसे इस मामले से दूर रहना चाहिए।"
• "साउथ चाइना सी में चीन का निर्विवादित एकाधिकार (सोवेरीनटी) है। हम उसकी सुरक्षा करने में कमिटेड है। चीन के पास वहां कहीं भी आने-जाने की आजादी है।"
• चुनयिंग ने ये भी कहा, "सोवेरीनटी को लेकर हमारे और यूएस के ओपिनियन में थोड़ा मतभेद है। लेकिन इतना तो तय है कि साउथ चाइना सी अमेरिका के लिए नहीं है।"
• एक्सपर्ट्स बोले- यूएस-चीन में बढ़ेगा तनाव : बीजिंग में विदेश मामलों के एक्सपर्ट सुन हाओ के मुताबिक, "अगर अमेरिका, चीन को उसकी सामुद्रिक सीमाओं में जाने से रोकता है तो दोनों देशों के बीच जंग का खतरा बढ़ेगा।"
• चाइना इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज के तेंग जियानकुन के मुताबिक, "अगर अमेरिका, चीन को रोकता है तो यह जंग का एलान करने जैसा होगा। इसे मूर्खता भी कह सकते हैं।"
• सेंटर फॉर स्ट्रैटजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज की बोनी ग्लासर कहती हैं, "टिलरसन और स्पाइसर चीन को ये दिखाना चाह रहे हैं कि ट्रम्प एडमिनिस्ट्रेशन साउथ चाइना सी मुद्दे पर सख्त रवैया अख्तियार करेगा। सच तो ये है कि अमेरिका ने मामले पर कोई पॉलिसी ही नहीं बनाई है।
• क्या है विवाद की असल वजह? : साउथ चाइना सी का लगभग 35 लाख स्क्वेयर किलोमीटर का एरिया विवादित है।इस पर चीन, फिलीपींस, वियतनाम, मलेशिया, ताइवान और ब्रुनेई दावा करते रहे हैं।
• साउथ चाइना सी में तेल और गैस के बड़े भंडार दबे हुए हैं।
• अमेरिका के मुताबिक, इस इलाके में 213 अरब बैरल तेल और 900 ट्रिलियन क्यूबिक फीट नेचुरल गैस का भंडार है।
• वियतनाम इस इलाके में भारत को तेल खोजने की कोशिशों में शामिल होने का न्योता दे चुका है।इस समुद्री रास्ते से हर साल 7 ट्रिलियन डॉलर का बिजनेस होता है।
• चीन ने 2013 के आखिर में एक बड़ा प्रोजेक्ट चलाकर पानी में डूबे रीफ एरिया को आर्टिफिशियल आइलैंड में बदल दिया।
• अमेरिका और चीन एक-दूसरे पर इस क्षेत्र का 'मिलिटराइजेशन' (सैन्यीकरण) करने का आरोप लगाते रहे हैं।
4. कृषि योग्य भूमि का विकल्प हो सकती है वर्टिकल खेती
• आबादी बढ़ने के साथ कम होती कृषि योग्य भूमि को देखते हुए जयपुर में वर्टिकल खेती (खड़ी खेती) का सफल प्रयोग किया जा रहा है। खास बात यह है कि इसमें रासायनिक खाद व कीटनाशक दवाओं का उपयोग नहीं होता यानि उत्पादन पूरी तरह आर्गेनिक है।
• जयपुर स्थित सुरेश ज्ञान विहार विश्वविद्यालय में पिछले एक साल से वर्टिकल खेती पर रिसर्च हो रही है और परिणाम बहुत ही सकारात्मक आए हैं। इस शोध के बाद आम लोग अपनी छतों पर भी अपने उपयोग लायक सब्जियां पैदा कर सकेंगे। इसके लिए न तो मिट्टी की जरूरत होगी और न तेज धूप की।
• विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर एग्रीकल्चर रिसर्च के शोधार्थी कृषि विज्ञानी अभिषेक शर्मा के मार्गदर्शन में यह प्रयोग कर रहे हैं। यहां टमाटर, चिली, कॉली फ्लावर, ब्रोकली, चीनी कैबेज, पोकचाई, बेसिल, रेड कैबेज का उत्पादन किया जा रहा है।
• विश्वविद्यालय के चैयरमेन सुनील शर्मा ने बताया कि अभी प्रारंभिक स्तर पर सब्जियों का उत्पादन होने लगा है लेकिन जल्दी ही अन्य कृषि उत्पादों के लिए शोध शुरू किए जा रहे है। दावा है कि राजस्थान में यह पहला शोध है जो पूरी तरह से सफल रहा है। आने वाले समय में पूरे पश्चिमी भारत में कम वर्षा वाले क्षेत्रों यह शोध कारगर साबित हो सकता है।
• केंद्र के कोऑर्डिनेटर अभिषेक शर्मा ने बताया की हाइड्रोपोनिक तकनीक से कम पानी और बिना मिट्टी की इस फसल की पैदावार रोगरहित होती है। साथ ही इसमें किसी रसायन खाद का उपयोग नहीं किया जा रहा है। ऑर्गेनिक होने के कारण ये सब्जियां थोड़ी महंगी हो सकती हैँ।
• क्या है तकनीक : वर्टिकल खेती को सामान्य भाषा में खड़ी खेती भी कह सकते हैं। यह खुले में हो सकती है और इमारतों व अपार्टमेंट की दीवारों का उपयोग भी छोटी-मोटी फसल उगाने के लिए किया जा सकता है। वर्टिकल फार्मिग एक मल्टी लेवल प्रणाली है।
• इसके तहत कमरों में एक बहु-सतही ढांचा खड़ा किया जाता है, जो कमरे की ऊंचाई के बराबर भी हो सकता है। वर्टिकल ढांचे के सबसे निचले खाने में पानी से भरा टैंक रख दिया जाता है। टैंक के ऊपरी खानों में पौधों के छोटे-छोटे गमले रखे जाते हैं। पंप के जरिए इन तक काफी कम मात्र में पानी पहुंचाया जाता है।
• इस पानी में पोषक तत्व पहले ही मिला दिए जाते हैं। इससे पौधे जल्दी-जल्दी बढ़ते हैं। एलक्ष्डी बल्बों से कमरे में बनावटी प्रकाश उत्पन्न किया जाता है। इस प्रणाली में मिट्टी की जरूरत नहीं होती। इस तरह उगाई गई सब्जियां और फल खेतों की तुलना में यादा पोषक और ताजे होते हैं। अगर ये खेती छत की जाती है तो इसके लिए तापमान को नियंत्रित करना होगा।
5. एनएसजी को मिले ग्रेनेड गिराने वाले ड्रोन
• ग्रेनेड गिराने वाला ड्रोन, 20 मीटर की मोटाई वाली दीवार के पार देख सकने वाले रीडी ‘‘फ्लाई ऑन द वॉल’ रडार और रिमोट पिस्तौल से लैस ‘‘डोगो रोबोट’ कुछ ऐसे हालिया हथियार हैं, जो आतंकी अभियानों से निपटने के लिए एनएसजी को उपलब्ध करवाए गए हैं।
• शहरी इलाकों के बंद क्षेत्रों में आतंकी हमलों और बंधक स्थितियों से निपटने के अपने अनुभवों के आधार पर संघीय आपातबल ने कुछ ऐसे स्मार्ट गैजेट और हथियार शामिल किए हैं, जिनका इस्तेमाल दुनिया भर में विशेष बल और एसडब्ल्यूएटी (स्पेशल विपंस एंड टैक्टिक्स) बल करते हैं।
• एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ‘‘ब्लैक कैट्स’ बल ने अपने शार्पशूटरों को हाल ही में स्नाइपर राइफलों से लैस किया है और बल में जर्मन पीएसजी1ए1 को शामिल किया है। दूरदर्शी पण्राली से लैस 7.2 किलोग्राम की राइफल पीएसजी1 स्नाइपर की किस्म का आधुनिक रूप है।
• पूर्व वाली किस्म का इस्तेमाल अब तक एनएसजी करता रहा है। सुरक्षा बलों द्वारा मानवरहित वायुयानों का इस्तेमाल किया जाना आम है लेकिन इस आधुनिक बल ने अपने दलों को स्वदेशी निर्मित ‘‘म्यूनिशन लॉन्चर सिस्टम’ से लैस किया है। इसमें लगे खुफिया कैमरे की मदद से दुश्मन के क्षेत्र में छिपकर 38 मिमी के ग्रेनेड गिराए जा सकते हैं।एनएसजी की मारक क्षमता बढ़ाने के लिए इसमें शामिल किया गया सबसे घातक और चतुर गैजेट है इस्रइल निर्मित ‘‘डोगो रोबोट’।
• यह कहीं छिपे हुए आतंकी की दिशा में अपने 11.5 किलोग्राम के वजन को ले जा सकता है और कमांडर दलों को उसकी सटीक स्थिति और उसके पास मौजूद हथियारों एवं युद्धक सामग्री की जानकारी एक कैमरे की मदद से दे सकता है।
• इसे एक छोटी ग्लॉक पिस्तौल से लैस भी किया जा सकता है और जॉय स्टिक कंट्रोल बोर्ड की मदद से उससे गोली चलवाई जा सकती है। इससे कमांडो दलों को प्रतिक्रि या देने के लिए कुछ समय मिल सकता है।

Comments